Monday 7 April 2014

♥♥♥भारत की जलवायु♥♥♥

♥♥♥भारत की जलवायु♥♥♥

1. भारत में कौन-सी जलवायु पाई जाती है?
►-उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु |
2. मौसम का मतलब क्या है?
►-किसी स्थान पर एक दिन या एक हफ्ते की वायुमंडलीय अवस्था को वहां का मौसम कहते हैं |
3. भारत में मौसम संबंधी सेवा की शुरुआत कब हुई?
►-1875 ई॰ |
4. पहली बार जब भारत में मौसम संबंधी सेवा शुरु हुई तब इसका मुख्यालय कहां था?
►-शिमला |
5. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद मौसम संबंधी सेवा का मुख्यालय शिमला से हटाकर कहां लाया गया?
►-पुणे |
6. वर्तमान में भारत का मौसम संबंधी मानचित्र कहां से प्रकाशित होता है?
►-पुणे |
7. भारत के जलवायु को मानसून के अलावे प्रभावित करने वाले कौन-से कारक हैं?
►-उत्तर में हिमालय पर्वत और दक्षिण में हिंद महासागर |
8. किसकी वजह से मध्य एशिया से आने वाली शीतल हवाएं भारत नहीं पहुंच पाती?
►-हिमालय |
9. किसी उपस्थिति की वजह से भारत में उष्णकटिबंधीय जलवायु अपने आदर्श रूप में पाई जाती है?
►-हिंद महासागर |
10. भारत में कितनी ऋतुएं चक्रवत पाई जाती हैं?
►-चार=> (i) शीत (ii) ग्रीष्म (iii) वर्षा और (iv) शरद |
11. भारत में चक्रवत ऋतुओं बदलने की वजह क्या है?
►-समय पर अपनी दिशा बदलना |
12. उत्तरी भारत के मैदानी भागों में शीत ऋतु में किसकी वजह से बारिश होती है?
►-पश्चिम विक्षोभ या जेट स्ट्रीम |
13. कोरोमंडल के तट पर {तमिलनाडू} जाड़े के दिनों में बारिश की वजह क्या है?
►- मानसून या उत्तरी-पूर्वी मानसून |
14. गर्मी के महीने में असोम और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश के लिए कौन-सी हवा जिम्मेदार होती हैं?
►-तीव्र आर्द्र हवाएं |
15. पूर्वी भारत में इन तीव्र आर्द्र हवाओं को क्या कहते हैं?
►-नारवेस्टर |
16. बंगाल में तीव्र आर्द्र हवाओं को क्या कहते हैं?
►-काल वैशाखी |
17. तीव्र आर्द्र हवाओं को कर्नाटक में क्या कहते हैं?
►-चेरी ब्लास्म |
18. किस हवा को चाय और कॉफी की कृषि के लिए लाभदायक माना गया है?
►-तीव्र आर्द्र हवाएं {जिसे चेरी ब्लास्म या काल बैशाखी या नारवेस्टर के नाम से भी जाना जाता है} |
19. आम्र वर्षा के नाम से दक्षिण भारत में किस हवा को जाना जाता है?
►-तीव्र आर्द्र हवा |
20. ‘लू’ किसे कहते हैं?
►- ऋतु में उत्तर-पश्चिम भारत के शुष्क भागों में चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवाओं को लू कहते हैं |
21. मानसून गर्त क्या है?
►-वर्षा ऋतु में उत्तर-पश्चिमी भारत और पाकिस्तान में उष्णदाब का क्षेत्र बन जाता है , जिसे मानसून गर्त कहते हैं |
22. भारत में ज्यादातर वर्षा (करीब 75% किसकी वजह से होती है?
►-दक्षिण-पश्चिममानसून |
23. दक्षिणी-पश्चिमीमानसून की समय-अवधि क्या है?
►-जून से सितंबर तक ।
24. विश्व में सबसे ज्यादा बारिश कहां होती है?
►-मासिनराम {मेघालय} |
25. मासिनराम में कितनी बारिश होती है?
►-करीब 1,141 सेमी |
26. मानसून प्रत्यावर्तन का काल {Retreating monsoon season} किस ऋतु को कहा जाता है?
►-शरद ऋतु {सितंबर से दिसंबर} |
27. किस ऋतु में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति होती है?
►-शरद ऋतु |
28. दक्षिण-पश्चिम मानसून से तमिलनाडु के पश्चिमी घाट पर बारिश कम क्यों होती है?
►-क्योंकि तमिलनाडु के पश्चिमी घाट के पर्वत वृष्टि छाया क्षेत्र में पड़ता है|

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit

Popular Posts

Live Traffic Feed